भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज़ को हाईजैक करने की कोशिश

भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज़ को हाईजैक करने की कोशिश
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक माल वाहक जहाज़ को हाईजैक करने की कोशिश को भारतीय नौसेना ने विफल करते हुऐ माल्टा के जहाज की निगरानी शुरू कर रखी है।

शनिवार को भारतीय नौसेना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि माल्टा के माल वाहक जहाज़ पर तैनात क्रू मेंबर के 18 सदस्यों द्वारा यूकेएमटीओ पोर्टल पर संदेश भेजते हुए बताया गया था कि 6 अज्ञात लोग उनके जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। यह सूचना प्राप्त होते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट एवं युद्ध जहाज को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया और नौसेना ने एंटी पायरेसी पेट्रोल युद्ध जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए मौके पर भेज दिया। जिसके चलते विदेशी जहाज को हाईजैक करने की कोशिशों में लगे आधा दर्जन लोगों के प्रयास सफल हो गए। फिलहाल नौसेना का एयरक्राफ्ट माल्टा के जहाज पर लगातार निगरानी रखते हुए जहाज की मूवमेंट पर नजर रख रहा है और माल्टा का यह जहाज अब सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है।

epmty
epmty
Top