सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

नैनीताल। उत्तराखंड में हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता तल्लीताल डांठ में एकत्र हुए और राज्य सरकार और विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया और विधायक की गिरफ्तारी की मांग की।

सरिता आर्य ने कहा की भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा खोखला है और उसके दो विधायक महेश नेगी और सुरेश राठौर पर महिलाओं ने दुराचार का आरोप लगाए है। उनके खिलाफ मामला दर्ज है, पार्टी और सरकार इस मामले में सोयी हुई है। दोनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं की हिमायती बनने वाली भाजपा कितनी संवेदनशील है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की ओर से विधायक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

वार्ता

epmty
epmty
Top