कांग्रेस विधायक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आज कांग्रेस के मुरैना जिले के सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह सहित पांच अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व कांग्रेस विधायक के गोला का मंदिर स्थित निवास पर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के वायुनगर निवासी 53 वर्षीय सीताराम शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसने दम तोड दिया। बताया जाता है कि सीताराम शर्मा प्रापर्टी कारोबारी है। वह विधायक की ठगी का शिकार हुआ था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह, सर्वेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह और अनिल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रंजीत सिंह विधायक अजब सिंह कुशवाह का दामाद बताया जा रहा है।


वार्ता

epmty
epmty
Top