कैदियों एवं जेल कर्मियों में संघर्ष- चली गोलियां, बज उठे सायरन

कैदियों एवं जेल कर्मियों में संघर्ष- चली गोलियां, बज उठे सायरन

नई दिल्ली। राजनैतिक कैदियों एवं सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं के वार्ड में जेल के भीतर आग लग गई है। कैदियों एवं जेल कर्मियों के बीच हुए संघर्ष के बाद जेल के भीतर सायरन बज उठे। इस दौरान गोलियां चलने की आवाज भी जेल के अंदर से बाहर सुनाई दी हैं। इस घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी के हालात बन गए हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान की उस जेल में आग लगने की घटना हुई है जहां राजनीतिक कैदियों एवं सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं को रखा गया है। कारागार में जेलकर्मियों एवं कैदियों के बीच हुई झडप के बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जानकारी मिल रही है कि जेल के भीतर से गोलियां चलने की आवाज भी बाहर सुनाई दी हैं। पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय मेहसा अमीनी नाम की महिला के बाद देशभर में पिछले 5 सप्ताह से हिजाब के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

ईरान की सरकारी एजेंसी की ओर से बताया गया है कि जेल के भीतर रखे गए कैदियों एवं जेल कर्मियों के बीच जोरदार झड़पें हुई हैं। जिसके बाद कैदियों ने जेल की वर्दी से भरे एक गोदाम को आग के हवाले कर दिया है। संघर्ष को खत्म करने के लिए जेल के भीतर बवाल काट रहे दंगाइयों तथा अन्य कैदियों को अलग कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

epmty
epmty
Top