8 साल बाद पूरी हुई आस- सात लाख तक की आमदनी पर नहीं देना पड़ेगा...

8 साल बाद पूरी हुई आस- सात लाख तक की आमदनी पर नहीं देना पड़ेगा...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार से आयकर सीमा की बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे आयकर दाताओं की उम्मीद अब 8 साल बाद जाकर कहीं पूरी हो पाई है। अब सात लाख तक की इनकम पर लोगों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

बुधवार को संसद में पेश किए गए आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आयकर की सीमा में की गई बढ़ोतरी मिडिल क्लास के लोगों के लिए सबसे अहम चीज है। इनकम टैक्स की स्लैब भी इस बार के आम बजट में घटा दी गई है, इनकी संख्या को अब छह के बजाय पांच कर दिया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को अपना पांचवा और देश का 75 वां बजट संसद में पेश कर रही है।

कृषि, शिक्षा और गरीबों के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा कई अहम ऐलान किए गए हैं। सुधार के गंभीर कदमों का जिक्र करते हुए इस दौरान एक मजेदार लम्हा भी आया।

जिस समय केंद्रीय वित्त मंत्री स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र कर रही थी तो उन्होंने पहले कहा कि ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे, फिर सुधार करते हुए बोली सॉरी- ओल्ड पोल्यूटेड व्हीकल को हटाया जाएगा।

epmty
epmty
Top