सीएम का मास्टर स्ट्रोक- अहिल्या नगर होगा इस शहर का नाम

सीएम का मास्टर स्ट्रोक- अहिल्या नगर होगा इस शहर का नाम

नई दिल्ली। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की ओर से खेले गए मास्टर स्ट्रोक के अंतर्गत अहमद नगर का नाम बदले जाने का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से अब अहमदनगर जिले का नाम बदलने का ऐलान किया गया है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष में मुख्यमंत्री की ओर से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब अहिल्या नगर रखे जाने का ऐलान किया है।


मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 298 जयंती के मौके पर यह बड़ा ऐलान किया है। राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का सरनेम शिंदे था और मैं भी शिंदे हूं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थानीय जनता की मांग और देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनी आंखों के सामने रखकर हमने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर रखे जाने का फैसला किया है।

epmty
epmty
Top