एक लाख में नीलाम होगा CM का बुलडोजर

एक लाख में नीलाम होगा CM का बुलडोजर

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की अब नीलामी होने जा रही है। सैकड़ों गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी के लिए लिस्ट में शामिल किए गए हैं। उपहारों की कीमत 11 हजार रुपए से लेकर 100000 रूपये तक रखी गई है। ऑनलाइन नीलामी में मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिले दो बुलडोजर के मॉडल भी रखे गए हैं। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपए निर्धारित की गई है।

बृहस्पतिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले उपहारों को नीलाम किए जाने का फैसला लिया गया है। ऑनलाइन नीलामी के लिए गिफ्ट में मिले सैकड़ों उपहार सूची में शामिल किए गए हैं। नीलामी में मुख्यमंत्री को उपहार के तौर पर मिले बुलडोजर के दो मॉडल भी रखे गए हैं। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस्स प्राइस एक लाख रुपए निर्धारित की गई है। बुलडोजर के अतिरिक्त भगवान गणेश और हनुमान जी से लेकर गाय बछड़ा तक की मूर्तियां नीलामी में रखे गए हैं। गांधीजी के मोमेंटो और तलवारों को भी ऑनलाइन नीलामी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि नीलामी में रखें गए गिफ्ट की बिक्री से जो पैसा आएगा उसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें मिले उपहारों की नीलामी करते रहे हैं। इस मर्तबा 250 से भी ज्यादा गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं।

epmty
epmty
Top