सीएम का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा- डीए में हुई बढ़ोतरी- आदेश जारी

सीएम का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा- डीए में हुई बढ़ोतरी- आदेश जारी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की ओर से राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य कर्मचारियों के डीए में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से बढ़ोतरी किए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

शनिवार को राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए उनके डीए में 4% की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग की ओर से डीए में बढ़ोतरी किए जाने का आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। गहलोत सरकार के इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से बढकर अब 42% हो गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को ट्वीट करके कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को एक जनवरी 2023 से 38 फ़ीसदी के स्थान पर 42% महंगाई भत्ता देय होगा।

epmty
epmty
Top