सीएम का ऐलान- युवाओं को बेरोजगारी भत्ता- मिलेगा मुफ्त चावल- हर साल..

सीएम का ऐलान- युवाओं को बेरोजगारी भत्ता- मिलेगा मुफ्त चावल- हर साल..

नई दिल्ली। 74 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। सशस्त्र बलों के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर कई योजनाओं की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को भत्ता देने का ऐलान किया।

बृहस्पतिवार को 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जगदलपुर के लाल बाग में तिरंगा फहराते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परेड की सलामी ली। समारोह में सशस्त्र बलों के जवानों द्वारा सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातों की घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग एवं प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्व के उत्तम आयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10000 रुपए प्रति वर्ष प्रदान करेगी।

अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को प्रत्येक माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महिला समूह, महिला उद्यमियों, महिला कारोबारियों एवं महिला start-up को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में राशन कार्ड धारियों को 1 साल तक निशुल्क चावल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे संविधान में लिखी इबारतों को बहुत ही साफ मन और न्याय के अटूट इरादे से समझा जा सकता है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में प्रत्येक वर्ष रामायण महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा भी कई बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेशवासियों को राहत भरी सौगात दी है।

epmty
epmty
Top