सीएम का ऐलान-निर्माण श्रमिकों को अब हर महीने दिए जाएंगे रूपये 5000

सीएम का ऐलान-निर्माण श्रमिकों को अब हर महीने दिए जाएंगे रूपये 5000

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी दिल्ली में रोक दी गई निर्माण गतिविधियों के बाद मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के निर्माण श्रमिकों को हर महीने पांच हजार रुपए देने का एलान किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते निर्माण श्रमिक बेरोजगारी के आलम में पहुंच गए है। श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने राज्य के श्रममंत्री डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी रहने तक निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता के तौर पर हर महीने 5000 रूपये देने का निर्देश दिया है।

निर्माण श्रमिकों को 5000 रूपये की यह धनराशि उस समय तक लगातार दी जाएगी जब तक राजधानी दिल्ली के अंदर निर्माण गतिविधियों को आरंभ करने की अनुमति नहीं मिल जाती है। उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में पराली के धुएं के अलावा स्थानीय प्रदूषण लोगों के लिए अब पूरी तरह से दमघोटू बन रहा है। केंद्र सरकार के अधीन वायु मानक को लेकर काम करने वाली संस्था सफर इंडिया के मुताबिक पराली जलाने से उठने वाला धुआं और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण दिल्ली एवं एनसीआर की हवा के खतरनाक होने का कारण बन रहा है।

epmty
epmty
Top