CM नायब सैनी की अग्नि परीक्षा आज- नई सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट

CM नायब सैनी की अग्नि परीक्षा आज- नई सरकार का होगा फ्लोर टेस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आज सदन में अग्नि परीक्षा होगी। बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में उनकी सरकार को फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। विधानसभा के विशेष सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बुधवार को हरियाणा में नई सरकार के स्थाईत्व को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सवेरे 11:00 से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विधानसभा के इस विशेष सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार को फ्लोर टेस्ट पास करना होगा।

फ्लोर टेस्ट पर जाने से पहले हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 41 विधायकों के अलावा साथ निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे। फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दावा किया गया है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है, जिनमें भाजपा के 41 विधायकों के अलावा साथ निर्दलीय विधायक भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक हरियाणा में एक दूसरे के साथ गठजोड़ करते हुए सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी एवं जननायक जनता पार्टी के बीच बीते दिन लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनने की वजह से अलगाव हो गया था। जिसके चलते जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन की गांठ को खोलते हुए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा मंत्रियों समेत अपनी सरकार का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया गया था।

epmty
epmty
Top