CM किसानों के दिल्ली जाने के खिलाफ नहीं- पर तरीका उन्हें पसंद नहीं

CM किसानों के दिल्ली जाने के खिलाफ नहीं- पर तरीका उन्हें पसंद नहीं

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी मांगों के लिए दिल्ली कूच कर रहे किसानों के राजधानी जाने के खिलाफ नहीं है। मगर मुख्यमंत्री को आंदोलनकारी किसानों का तरीका पसंद नहीं आया है।

बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि एमएसपी पर गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के दिल्ली जाने के वह खिलाफ नहीं है।

मुख्यमंत्री का कहना है परंतु अपनी मांगों के लिए दिल्ली कूच के लिए जा रहे आंदोलनकारी किसानों का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया है। इसलिए किसानों को हरियाणा की सीमाओं पर उनकी सरकार को रोकना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ उनकी मांगों को लेकर हर वक्त बातचीत के लिए तैयार है।

उधर किसान आंदोलन के और अधिक तेज होने के आसार बन रहे हैं क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अन्य किसान संगठनों ने मिलकर 16 फरवरी यानी शुक्रवार को ग्रामीण भारत बैंड का ऐलान किया है और समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से भी इसमें उन्होंने शामिल होने की अपील की है।

epmty
epmty
Top