CM ने हत्या और जमीन कब्जा करने के मामलों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

CM ने हत्या और जमीन कब्जा करने के मामलों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को हत्या और जमीन कब्जा किये जाने के अलग-अलग मामलों में आज कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को यहां 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मधेपुरा जिला से आये एक अन्य फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पिता की ग्राम पंचायत के न्याय मित्र ने घर पर चाय पिलाने के बहाने बुलाकर पीट पीटकर हत्या कर दी। थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी दबंग अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वैशाली जिला से आयी एक महिला ने कहा कि उनकी डॉक्टर बेटी की हत्या हो गई है। हत्या के एक साल गुजर जाने के बाद भी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है बल्कि उन्हें ही आरोपी द्वारा धमकाया जाता है और केस करके फंसाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से मुंगेर जिला से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। मामले में तीन आरोपी फरार है, जिन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। भागलपुर जिला से आयी एक अन्य महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की दहेज के कारण हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे अब हमें लगातार धमका रहे हैं।

(वार्ता)

epmty
epmty
Top