CM ने आगज़नी में मारे गये व्यस्कों को 10-10 लाख देने का किया ऐलान

CM ने आगज़नी में मारे गये व्यस्कों को 10-10 लाख देने का किया ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में लगी आग में मारे गये व्यस्क लोगों को 10-10 लाख और नाबालिगों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

गोकुलपुरी इलाके में शनिवार को झुग्गियों में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने की सूचना ( शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात) करीब एक बजे मिली। इसके बाद 50 से अधिक दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 15 अग्निशमन गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार बजे तक आग पर काबू पाया।

अरविंद केजरीवाल ने आग में जली हर झुग्गी को सहायता राशि के तौर पर 25 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, "घटना बहुत दुखद है। लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

स्थानीय निवासी मनोज ने कहा कि पीड़ित उत्तर प्रदेश के उन्नाव के थे। जिस भूखंड पर हादसा हुआ, वहां 30-32 झोंपड़ियों का निर्माण किया गया था। एक अन्य निवासी रामू ने कहा कि पीड़ित रिश्तेदार थे और दो परिवारों के थे। उन्होंने पीड़ितों की पहचान बबलू, रंजीत, रेशमा, प्रियंका और शहंशाह के साथ-साथ भाई-बहन रोशन और दीपिका के रूप में की।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि 13 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जो लगभग एक बजे लगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि सुबह चार बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा, "कम से कम 30 झुग्गियां पूरी तरह से नष्ट हो गईं।" पुलिस ने कहा कि अस्थायी झोपड़ियों से सात जले हुए शव बरामद किए गए। इस बीच भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने भी इलाके का दौरा किया।

epmty
epmty
Top