पुलिस के साहस और बहादुरी पर हमें गर्व है-अमित शाह

पुलिस के साहस और बहादुरी पर हमें गर्व है-अमित शाह

नई दिल्ली। 72 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के अस्पतालों का दौरा किया।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, घायल दिल्ली पुलिस कर्मियों से मिलना। हमें उनके साहस और बहादुरी पर गर्व है। राजधानी के अस्पतालों की यात्रा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद रहे।


गौरतलब है कि मंगलवार को राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंदोलनकारी किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में 400 से ज्यादा पुलिस के जवान घायल हुए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार की सवेरे बताया था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी के शुश्रुत ट्रॉमा सेंटर और तीरथ राम हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का जायजा लेने जाएंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बीते दिन बुधवार को दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिये और वे इस हिंसा में भी शामिल थे, जिसके कारण दिल्ली पुलिस के 394 जवान घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने साफ-साफ कहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बडा नेता क्यों ना हो।





epmty
epmty
Top