कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई, जिंदगी और मौत के बीच, जिसे हमें जीतना है: मोदी

कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई, जिंदगी और मौत के बीच, जिसे हमें जीतना है: मोदी

नई दिल्ली मन की बात 2.0' की 10वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ ~


मेरे प्यारे देशवासियो, आमतौर पर 'मन की बात', उसमें मैं कई विषयों को ले करके आता हूँ | लेकिन आज, देश और दुनिया के मन में सिर्फ और सिर्फ एक ही बात है- 'कोरोना वैश्विक महामारी' से आया हुआ ये भयंकर संकट | ऐसे में , मैं और कुछ बातें करूं वो उचित नहीं होगा | लेकिन सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा माँगता हूँ | और मेरी आत्मा कहती है कि आप मुझे जरुर क्षमा करेंगें क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह की कठिनाइयाँ उठानी पड़ रही हैं, खास करके मेरे गरीब भाई-बहनों को देखता हूँ तो जरुर लगता है कि उनको लगता होगा की ऐसा कैसा प्रधानमंत्री है, हमें इस मुसीबत में डाल दिया | उनसे भी मैं विशेष रूप से क्षमा मांगता हूँ | हो सकता है, बहुत से लोग मुझसे नाराज भी होंगे कि ऐसे कैसे सबको घर में बंद कर रखा है | मैं आपकी दिक्कतें समझता हूँ, आपकी परेशानी भी समझता हूँ लेकिन भारत जैसे 130 करोड़ की आबादी वाले देश को, कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई के लिए, ये कदम उठाये बिना कोई रास्ता नहीं था | कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई, जीवन और मृत्य के बीच की लड़ाई है और इस लड़ाई में हमें जीतना है और इसीलिए ये कठोर कदम उठाने बहुत आवश्यक थे | किसी का मन नहीं करता है ऐसे कदमों के लिए लेकिन दुनिया के हालात देखने के बाद लगता है कि यही एक रास्ता बचा है | आपको, आपके परिवार को सुरक्षित रखना है | मैं फिर एक बार, आपको जो भी असुविधा हुई है, कठिनाई हुई है, इसके लिए क्षमा मांगता हूँ | साथियों, हमारे यहाँ कहा गया है – 'एवं एवं विकारः, अपी तरुन्हा साध्यते सुखं' यानि बीमारी और उसके प्रकोप से शुरुआत में ही निबटना चाहिए | बाद में रोग असाध्य हो जाते हैं तब इलाज भी मुश्किल हो जाता है | और आज पूरा हिंदुस्तान, हर हिन्दुस्तानी यही कर रहा है. भाइयों,बहनों, माताओं, बुजर्गो कोरोना वायरस ने दुनिया को क़ैद कर दिया है | ये ज्ञान, विज्ञान, गरीब, संपन्न, कमज़ोर, ताक़तवर हर किसी को चुनौती दे रहा है | ये ना तो राष्ट्र की सीमाओं में बंधा है, न ही ये कोई क्षेत्र देखता है और न ही कोई मौसम | ये वायरस इंसान को मारने पर, उसे समाप्त करने की जिद उठाकर बैठा है और इसीलिए सभी लोगों को, पूरी मानवजाति को इस वायरस के ख़त्म करने के लिए, एकजुट होकर संकल्प लेना ही होगा | कुछ लोगों को लगता है कि वो लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं तो ऐसा करके वो मानो जैसे दूसरों की मदद कर रहे हैं | अरे भाई, ये भ्रम पालना सही नहीं है | ये लॉकडाउन आपके खुद के बचने के लिए है | आपको अपने को बचाना है, अपने परिवार को बचाना है | अभी आपको आने वाले कई दिनों तक इसी तरह धैर्य दिखाना ही है, लक्ष्मण-रेखा का पालन करना ही है | साथियों, मैं यह भी जानता हूँ कि कोई कानून नहीं तोड़ना चाहता, नियम नहीं तोड़ना चाहता लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि अब भी वो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं | ऐसे लोगों को यही कहूँगा कि लॉकडाउन का नियम तोड़ेंगे तो कोरोना वायरस से बचना मुश्किल हो जायेगा | दुनिया भर में बहुत से लोगों को कुछ इसी तरह की खुशफ़हमी थी | आज ये सब पछता रहे हैं | साथियों, हमारे यहाँ कहा गया है – 'आर्योग्यम परं भागय्म स्वास्थ्यं सर्वार्थ साधनं' यानि आरोग्य ही सबसे बड़ा भाग्य है | दुनिया में सभी सुख का साधन, स्वास्थ्य ही है| ऐसे में नियम तोड़ने वाले अपने जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं | साथियों, इस लड़ाई के अनेकों योद्धा ऐसे हैं जो घरों में नहीं, घरों के बाहर रहकर कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे हैं | जो हमारे FRONT LINE SOLDIERS हैं | ख़ासकर के हमारी नर्सेज बहनें हैं, नर्सेज का काम करने वाले भाई हैं, डॉक्टर हैं, PARA-MEDICAL STAFF हैं | ऐसे साथी, जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं | आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है | बीते दिनों में मैंने ऐसे कुछ लोगों से फ़ोन पर बात की है, उनका उत्साह भी बढ़ाया है और उनसे बातें करके मेरा भी उत्साह बढ़ा है | मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. मेरा बहुत मन था इसलिए इस बार 'मन की बात' में ऐसे साथियों के अनुभव, उनसे हुई बातचीत, उसमें से कुछ बातें आपसे साझा करूँ | सबसे



पहले हमारे साथ जुड़ेंगे श्री रामगम्पा तेजा जी | वैसे तो वे IT PROFESSIONAL हैं, आइये उनके अनुभव सुनते हैं | यस राम

रामगम्पा तेजा : नमस्ते जी |

मोदी जी: हाँ राम, नमस्ते |

राम गम्पा तेजा: नमस्ते, नमस्ते |

मोदी जी: मैंने सुना है कि आप CORONA Virus के इस गंभीर संकट से बाहर निकले हैं ?

राम गम्पा तेजा: हाँ, जी |

मोदी जी: जरुर मैं, आपसे कुछ बात करना चाहता था | बताइये आप, ये सारे संकट से निकले हैं, तो, अपना अनुभव मैं सुनना चाहता था |

राम गम्पा तेजा: मैं IT sector का employee हूँ | काम की वजह से Dubai गया था मैं, meetings के लिए | वहां पर जाने-अनजाने ऐसे हो गया था | वापस आते ही, fever वो सब चालू हो गया था जी | तो पांच-छः दिन के बाद डॉक्टर्स ने CORONA Virus का test की और तब positive आ गया था | तब Gandhi Hospital, Government Hospital, Hyderabad में वहां पे admit किया था मुझे और उसके बाद 14 दिन के बाद ठीक हो गया था मैं, और discharge हो गया था | तो, थोड़ा डरावना था ये सब |

मोदी जी: यानी, जब आपको संक्रमण का पता चला

राम गम्पा तेजा: हाँ |

मोदी जी: और ये उसके पहले पता तो होगा ही कि ये virus

बहुत भयंकर है, तकलीफ़ लग रहा है |

राम गम्पा तेजा: हाँ |

मोदी जी: तो, जब आपके साथ हुआ, तब आपको क्या, एकदम

से immediate क्या response था आपका?

राम गम्पा तेजा: पहले तो बहुत डर गया था, पहले तो believe भी नहीं कर रहा था मैं कि हो गया ,ऐसा कैसा हुआ था | क्योंकि India में किसी को दो-तीन लोगों को आया था , तो कुछ नहीं पता था, उसके बारे में | Hospital में जब admit किया था तब मुझे quarantine में रखे थे | तब तो, पहले दो-तीन दिन, पूरा ऐसे ही चला गया था, लेकिन वहाँ के डॉक्टर्स और nurses, जो है न !

मोदी जी: हाँ

राम गम्पा तेजा: वो बहुत अच्छे थे, मेरे साथ | हर दिन मुझे call करके मुझसे बात कर रहे थे और confidence दे रहे थे कि कुछ नहीं होगा, आप ठीक हो जाओगे - ऐसे, बात करते रहते थे | दिन में, दो-तीन बार डॉक्टर बात करते थे, nurse भी बात करते थे | तो, पहले जब डर था, लेकिन, उसके बाद ऐसे लगा कि, हाँ, इतने अच्छे लोगों के साथ हूँ, वो कुछ, उनको पता है कि क्या करना है and I will get better, ऐसे लगा था |

मोदी जी: परिवार के लोगों की मनःस्थिति क्या थी ?

राम गम्पा तेजा: जब मैं hospital में admit हुआ था ! पहले तो,सब बहुत stress में थे | ज्यादा attention वो सब था | लेकिन हाँ, सबसे पहले तो उनका भी test किए थे | सबका negative आ गया था, वो, सबसे बड़ा blessing है हमारे लिये, हमारे family के लिये और सबके लिये, जो मेरे आस-पास थे | उसके बाद तो हर दिन improvement दिख रहे थे | डॉक्टर हमसे बात कर रहे थे | वो बता रहे थे परिवार को भी |

मोदी जी: आपने स्वयं ने, क्या-क्या सावधानियाँ रखी, आपने

परिवार की क्या सावधानियां रखी ?

राम गम्पा तेजा: परिवार के लिये तो, पहले, उसके बारे में जब पता

चला, तब तो मैं quarantine में था, लेकिन quarantine के बाद भी डॉक्टर्स ने बताया था, कि और 14 दिन, घर पे ही रहना है और अपने room में रहना और self को House quarantine रखने के लिए बोले थे | तो, आने के बाद भी मैं अपने घर में ही हूँ , मेरे ही room में रहता हूँ ज्यादातर, mask पहनकर ही रहता हूँ दिन-भर, जब भी बाहर खाने के लिये कुछ होगा ...hand washing वो सब important है |

मोदी जी: चलिये राम, आप स्वस्थ होकर के आये हैं | आपको और आपके परिवार को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं |

राम गम्पा तेजा: Thank you.

मोदी जी : लेकिन मैं चाहूंगा कि आपका ये अनुभव

राम गम्पा तेजा: हाँ

मोदी जी: आप तो IT Profession में हैं

राम गम्पा तेजा: हाँ

मोदी जी: तो audio बनाकर के

राम गम्पा तेजा: हाँ

मोदी जी: लोगों को share कीजिये, बहुत social media में viral कीजिये | तो क्या होगा कि लोग डर भी नहीं जायेंगे, at the same time, care करने से, कैसे बच सकते हैं, वो भी, बड़े आराम से लोगों तक पहुँच जायेगा |

राम गम्पा तेजा: हाँ, जी, ये ऐसा है कि बाहर आके देख रहा हूँ सब quarantine मतलब एक jail में जाने के जैसा लोग सोच रहे हैं, वो ऐसा नहीं है | सबको पता होना चाहिये कि government quarantine उनके लिये है, उनके परिवार के लिये ही है | तो, उसके बारे में ज्यादातर लोगों को बोलना चाहता हूँ कि test करवाओ, quarantine, मतलब, डरना मत | on quarantine मतलब वो stigma नहीं होनी चाहिये उसके ऊपर |

मोदी जी: चलिए राम, बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको |

राम गम्पा तेजा: Thank you

मोदी जी: Thank you भैया, thanks a lot

राम गम्पा तेजा: Thank you

साथियो जैसा कि राम ने बताया कि उन्होंने हर उस निर्देश का पालन किया जो इनको कोरोना की आशंका होने के बाद डॉक्टरों ने दिए, इसी का परिणाम है कि आज वो स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं | हमारे साथ ऐसे ही एक और साथी जुड़े हैं जिन्होंने कोरोना को पराजित किया है और उनका तो पूरा परिवार इस संकट में फँस गया था | नौजवान बेटा भी फँस गया था | आइए आगरा के श्रीमान अशोक कपूर के साथ हम बात करते हैं.

मोदी जी : अशोक जी नमस्ते |

अशोक कपूर:नमस्कार जी | मेरा सौभाग्य है जी, आपसे बात हो रही है |

मोदी जी : चलिए, हमारा भी सौभाग्य है, मैंने फ़ोन इसलिये किया

क्योंकि आपका पूरा परिवार इस समय संकट में फंसा था |

अशोक कपूर: जी, जी, जी |

मोदी जी : तो मैं जरुर जानना चाहूंगा कि आपको ये समस्या , इस संक्रमण का पता कैसे चला? क्या हुआ ? अस्पताल में, क्या हुआ? ताकि मैं आपकी बात सुनकर अगर कोई चीज़ें देश को बताने जैसी होगी तो मैं उसका उपयोग करूँगा |

अशोक कपूर: बिलकुल साहब | ऐसा था कि मेरे दो बेटे हैं | ये Italy गए थे | वहां पर, fair था shoes का | हम यहाँ जूते का काम करते हैं जी, factory है, manufacturing का |

मोदी जी : हाँ

अशोक कपूर: तो वहां गए थे Italy, fair पे | जब ये वापिस आये न !

मोदी जी : हाँ |

अशोक कपूर: तो हमारा दामाद भी गया था, वो दिल्ली रहते हैं | तो उनको थोड़ी problem हुई तो वो hospital चले गए राम मनोहर लोहिया

मोदी जी : हाँ

अशोक कपूर: तो उन्होंने उनको positive बताया | उसको, उन्होंने shift कर दिया सफदरजंग

मोदी जी : हाँ

अशोक कपूर: हमको वहां से फ़ोन आया कि आप भी उनके साथ गए थे, आप भी test करायें, तो दोनों बेटे चले गये test कराने | यहीं, Agra District Hospital में | Agra District Hospital वालों ने इनको बोला कि आप अपने परिवार को भी बुला लें | कहीं कोई ऐसी बात ना हो | ultimately क्या हुआ जी हम सब गए

मोदी जी : हाँ

अशोक कपूर: तो next day उन्होंने बताया कि आपके जो छः जने जो हैं – मेरे दोनों बेटे, मैं, मेरी wife, मैंने वैसे seventy three year old हूँ, मेरी wife और मेरे बेटे की wife, और मेरा grandson वो सोलह साल का है | तो हम छः का उन्होंने positive बताया, तो आप उन्हें दिल्ली ले जाना है |

मोदी जी : Oh my god !

अशोक कपूर: हम Sir डरे नहीं | हमने कहा ठीक है, अच्छा है पता लग गया | हम लोग दिल्ली चले गए सफदरजंग हॉस्पिटल | ये आगरा वालों ने ही भेजा उन्होंने दो हमको ambulance दी | कोइ charge नहीं किया | उनकी बड़ी मेहरबानी है आगरा के डॉक्टर्स की, administration की | पूरा उन्होंने हमें सहयोग किया |

मोदी जी : Ambulance से आये आप ?

अशोक कपूर: हां जी, ambulance से | ठीक-ठाक थे, बैठ के जैसे उसमें बैठ के आते हैं | हमको उन्होंने दो ambulance दे दी | संग में डॉक्टर भी थे, और हमको उन्होंने सफदरजंग हॉस्पिटल छोड़ दिया | सफदरजंग हॉस्पिटल में DOCTORS ने ,already वो खड़े थे वहां पर गेट पे , तो उन्होंने हमको, जो वार्ड था वहां पर हमको उन्होंने shift कर दिया | हम छः को उन्होंने अलग-अलग room दिया | अच्छे room थे, सबकुछ था | तो sir फिर हम 14 दिन वहां हॉस्पिटल में अकेले रहते थे | और डॉक्टरों का जहां तक बात है ,बहुत सहयोग रहा जी, बड़ा अच्छा उन्होंने हमको treat किया चाहे वो staff हो | वो actually वो अपनी dress पहनकर आते थे न sir, पता नहीं चलता था कि ये डॉक्टर है या ward boy है या nurse है | और जो कहते थे, हम मान लेते थे | फिलहाल हमको किसी भी तरह की 1% भी problem नहीं आयी |

मोदी जी : आपका आत्मविश्वास भी बड़ा मजबूत दिखता है |

अशोक कपूर: जी sir, I am perfect हां जी | मैंने तो बल्कि sir अपने घुटनों का भी operation कराया हुआ है | even then I am perfect

मोदी जी : नहीं, लेकिन जब इतना बड़ा संकट परिवार के सबको आ गया और 16 साल के बच्चे तक पहुँच गया

अशोक कपूर: उसका पेपर था sir. ICSE के paper थे ना ! तो उसका paper था, तो हमने नहीं दिये paper. मैंने देखी जायेगी बाद में | ये तो ज़िंदगी रहेगी तो सब paper हो जायेंगे |कोई बात नहीं है|

मोदी जी : सही बात है | चलिये आपका अनुभव इसमें काम आया | पूरे परिवार को विश्वास भी दिलाया, हिम्मत भी दिलाई|

अशोक कपूर: जी , हमने पूरे परिवार को गए, एक-दूसरे का वहां सहारा रहा, मिलते नहीं थे | फ़ोन पर बात कर लेते थे | मिलते-जुलते नहीं थे और डॉक्टरों ने पूरी हमारी care की - जितनी होनी चाहिए | हम उनके आभारी हैं उन्होंने बहुत अच्छा हमारे साथ किया | जो staff, nurses थी उन्होंने पूरा हमको सहयोग दिया है sir |

मोदी जी : चलिये मेरी आपको और आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं |

अशोक कपूर: Thank you जी | धन्यवाद | हम बड़े खुश हैं कि आपसे मेरी बात हो गयी है |

मोदी जी : नहीं हम भी जो

अशोक कपूर: उसके बाद भी Sir , हमारे लिए कोई, किसी तरह की मतलब awareness के लिए कहीं जाना हो, कुछ करना हो, हम हर वक़्त तैयार हैं |

मोदी जी : नहीं आप अपने तरीके से, आगरा में करिये | कोई भूखा है तो उसको खाना खिलाइए |

अशोक कपूर: बिलकुल बिलकुल

मोदी जी :गरीब की चिन्ता कीजिये, और नियमों का लोग पालन करें | लोगों को समझाइये कि आपका परिवार इस बीमारी में फंसा था, लेकिन आपने नियमों का पालन करके अपने परिवार को बचाया, सब लोग अगर नियमों का पालन करें तो देश बच जाएगा |

अशोक कपूर: हमने सर ,मोदी सर, कि हमने अपना video वगैरह बना करके ना channels में दिया है |

मोदी जी : अच्छा |

अशोक कपूर: channels वालों ने दिखाया भी है इसलिए कि लोगों में awareness रहे और

मोदी जी : Social media में बहुत popular करना चाहिये |

अशोक कपूर: जी जी, और हम अपनी कॉलोनी में जहाँ हम रहते हैं | साफ़-सुथरी कॉलोनी है सबको हमने कह दिया कि देखो जी, हम आ गए हैं तो डरे नहीं | किसी को कोई problem है , जा के test करायें | और जो लोग हमारे संग मिले होंगे जो टेस्ट करवाए , ईश्वर की दया से ठीक रहे | जी सर |

मोदी जी : चलिए बहुत शुभकामनाएं सबको |

साथियो हम अशोक जी और उनके परिवार के दीर्घायु की कामना करते हैं, जैसा कि इन्होंने कहा कि panic हुए बिना, डरे बिना समय पर सही कदम उठाना, समय पर डाक्टरों से संपर्क करना और उचित सावधानी रखते हुए इस महामारी को हम पराजित कर सकते हैं |


epmty
epmty
Top