पीएम नरेन्द्र मोदी ने वेद मारवाह के निधन पर शोक किया व्यक्त

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वेद मारवाह के निधन पर शोक किया व्यक्त

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने कहा, वेद मारवाह को सार्वजनिक जीवन में उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अटूट साहस हमेशा उनके जीवन में बना रहा। वह एक अच्छे बौद्धिक शख्स भी थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

अविभाजित भारत में पेशावर में जन्मे वेद प्रकाश मारवाह का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। वेद प्रकाश मारवाह ने यूनाइटेड किंगडम के मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा भी किया था।

वेद प्रकाश मारवाह पद राज्यपाल बनने से पहले वे 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर रहे।1988 से 1990 तक वे नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक भी रहे थे।

वेद प्रकाश मारवाह 12 जून 2003 से नौ दिसंबर 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे । उससे पहले 1999 से2000 तक मणिपुर और 2000 से 2001 तक मिजोरम के भी राज्यपाल रहे थे।

epmty
epmty
Top