भाजपा विकास का पर्याय बन गई: नरेंद्र सिंह तोमर

भाजपा विकास का पर्याय बन गई: नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आजादी के बाद से देश में ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन इन सरकारों ने विकास नहीं किया। इन सरकारों द्वारा लिये गए निर्णयों के विनाशकारी परिणाम आज भी देश को झेलना पड़ रहा है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां यह बात विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में जब-जब भी भाजपा की सरकारें रही हैं, इन सरकारों ने इतना विकास किया है कि भाजपा विकास का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि अपनी नकारात्मक राजनीति के चलते कांग्रेस आज पूरे देश में अप्रासांगिक होती जा रही है और जैसे ही पार्टी उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी, प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय हो जाएगी।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा हमेशा से विकास का पर्याय रही है। प्रदेश में 15 वर्ष तक भाजपा की सरकार रही है। केंद्र में भी पहले अटलजी की सरकार रही और अब मोदी सरकार है। देश में ज्यादातर समय कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन देश की जनता ने अगर विकास देखा है, तो वह भाजपा की सरकारों के दौर में ही देखा है। कांग्रेस तो विनाश का ही पर्याय रही है और अब पूरे देश में कांग्रेस अप्रांसगिक हो चुकी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व घर नहीं संभाल पा रहा है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में वोट भाजपा को ज्यादा मिले, लेकिन चार-पांच सीटें कांग्रेस को ज्यादा मिलीं। उन्होंने कहा कि अब उपचुनाव आ गया है तो कांग्रेस फिर जोड़-तोड़ में लगी है, लेकिन यह जोड़-तोड़ की हांडी एक-दो बार ही चढ़ती है, हमेशा नहीं चढ़ती।

इस अवसर पर विवेक नारायण शेजवलकर एवं ग्वालियर पूर्व से पार्टी के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल ने भी संबोधित किया।

वार्ता

epmty
epmty
Top