फिर से आएंगे तीनों नए कृषि कानून, कृषि मंत्री बोले फिर बढ़ेंगे आगे

फिर से आएंगे तीनों नए कृषि कानून, कृषि मंत्री बोले फिर बढ़ेंगे आगे

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से सरकार द्वारा वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं लेकिन एक बार फिर से दोबारा अपने कदमों को आगे बढ़ाएंगे। हम निराश नहीं हैं क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से सरकार द्वारा वापिस लिये जा चुके नए कृषि कानूनों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि 70 साल की आजादी के बाद देश के भीतर नया कृषि कानून लाया गया है जो सबसे बड़ा रिफॉर्म था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध किए जाने के बाद नए कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन एक बार फिर से दोबारा अपने कदमों को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार आगे के बारे में सोच रही है। हम कृषि कानूनों को लेकर निराश नहीं है। किसान भारत की रीढ़ हैं, जिनके उत्थान और विकास को लेकर केंद्र सरकार प्रयत्नशील है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर वर्ष 2019 की 19 नवंबर को दिए गए अपने संबोधन में 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। संसद में कानून वापस लेने के बाद 1 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कानून वापस लेने पर अपनी अंतिम अंतिम मुहर लगा दी थी। सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने को पंजाब एवं उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का इसे बड़ा दांव माना जा रहा है।




epmty
epmty
Top