देश में लॉकडाउन ख़त्म - UNLOCK 1 की शुरुआत, क्या क्या मिलेगी छूट

देश में लॉकडाउन ख़त्म - UNLOCK 1 की शुरुआत, क्या क्या मिलेगी छूट

नई दिल्ली । 24 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन अपने पांचवें चरण तक आते आते बड़ी छूट के साथ अनलॉक 1 बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज जारी एडवाइजरी में कुछ प्रतिबंध लगाने के साथ साथ बहुत बड़ी छूट का भी एलान भी किया है, हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी अपने स्तर से अपनी अपनी एडवाइजरी जारी करने को कहा है । आइये जानते है केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या क्या छूट मिली है ।

लॉकडाउन 5 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने 30 जून तक देश में लॉकडाउन को अनलॉक 1 में तब्दील कर दिया है अनलॉक 1 लागू करने का आदेश जारी कर दिया है, हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5 में बहुत सारी छूट भी दी है। लॉकडाउन 5 में 8 जून से मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट खोलने का भी आदेश दिया गया है। गृह मंत्रालय ने जुलाई में स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग सेंटर भी खोलने के बात कही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार लॉकडाउन 5 में आप देश में कहीं भी आ जा सकते हैं । नई एडवाइजरी में पब्लिक को अन्य राज्य में जाने के लिए पास की व्यवस्था को ख़त्म कर दिया गया है , सिर्फ कंटेंटमेंट जोन में जाने पर पाबंदी लागू रहेगी। इसके साथ साथ देश में 30 जून तक रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा ,अभी तक शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक के लिए कर्फ्यू लागू किया हुआ था। इस कर्फ्यू में केवल इमरजेंसी मेडिकल के लिए आने जाने वालों को छूट थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि आप अब अपने निजी वाहन से देश में कहीं भी जा सकते हैं। इसके साथ साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं 10 साल से कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5 को अनलॉक 1 में बदल दिया है मतलब लॉकडाउन 5 में बहुत छूट दी गयी है। सिनेमा हॉल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी इस दौरान बंद रहेगी। दिल्ली में फिलहाल मेट्रो नहीं चलेगी तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बार, असेंबली हॉल, जिम, स्विमिंग पुल, राजनीतिक रैलियां एंव सामाजिक कार्यक्रम नहीं करने के आदेश भी जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 8 जून से धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों एवं सर्च को कुछ शर्तों के साथ खोलने को कहा है । देशभर में किसी भी दुकान पर 5 से ज्यादा लोगों को एकत्र नहीं किया जाएगा तथा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top