किसानों के विरोध के आगे केंद्र ने बदला फैसला, शुरू होगी धान खरीद

किसानों के विरोध के आगे केंद्र ने बदला फैसला, शुरू होगी धान खरीद

नई दिल्ली। किसानों की ओर से किए गए भारी विरोध के बाद पंजाब और हरियाणा के भीतर धान खरीद को 11 अक्टूबर तक टालने के फैसले को बदलते हुए केंद्र सरकार की ओर से अब रविवार 3 अक्टूबर से धान समेत सभी खरीफ फसलों की खरीद शुरू किए जाने का ऐलान किया है।

शनिवार को खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि इस वर्ष मानसून के आने में हुई देरी की वजह से केंद्र सरकार की ओर से धान और बाजरे की खरीद को 1 अक्टूबर से शुरू करने के बजाय 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर दी थी। लेकिन अब यह खरीद 3 अक्टूबर रविवार से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने भी उनकी इस बात को दोहराते हुए कहा है कि खरीफ फसलों की खरीद रविवार से ही पंजाब और हरियाणा में शुरू हो जाएगी। इससे पहले पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हुई देरी के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर इकट्ठा होते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस और हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन के सांसदों व विधायकों के आवासों के अलावा पंजाब में जिला आयुक्त कार्यालय पर किसानों की ओर से घेराव किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोनों राज्यों के विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान शुक्रवार को किया था। पंजाब में किसान कई कांग्रेसी विधायकों के आवासों के बाहर इकट्ठा हुए। धान की खरीद में हुई देरी के लेकर रूपनगर में विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह और मोगा में विधायक हरजोत कमल के घर के बाहर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है।



epmty
epmty
Top