शादी समारोह में हर्ष फायर में दुल्हन के चाचा की मौत

शादी समारोह में हर्ष फायर में दुल्हन के चाचा की मौत

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायर से दुल्हन के चाचा की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया पूरा में राजेंद्र सिंह तोमर की बेटी की कल शादी थी। इसी दौरान वहां कार्यक्रम चल रहा था। तभी मंडप में अचानक किसी ने पिस्टल से हर्ष फायर किया और गोली दुल्हन के चाचा धीर सिंह तोमर को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुरैना के जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिये ग्वालियर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार पिस्टल मृतक सीआरपीएफ जवान धीर सिंह तोमर की बताई गई है और उस पिस्टल से कोई दूसरा व्यक्ति हर्ष फायर कर रहा था। पुलिस ने पिस्टल को जप्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना कि उक्त पिस्टल मुरैना जिले की आर्म्स शाखा में पंजीकृत नहीं बताई जाती हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top