भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन का श्रीराम कॉलेज में किया गया आयोजन

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन का श्रीराम कॉलेज में किया गया आयोजन

मुज़फ्फरनगर। आज दिनांक 10 जून 2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन श्री राम कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें विवेक ठाकुर सांसद बिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल , विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, डी के शर्मा प्रदेश संयोजक सहकारिता, अशोक बाटला क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ,सोहनवीर सिंह पूर्व सांसद, अशोक कंसल पूर्व विधायक, कार्यक्रम संयोजक कांति राठी, विपुल भटनागर,विजय वर्मा, श्रीमती प्रेरणा मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया ।

सम्मेलन में शहर प्रबुद्ध जन प्रतिष्ठित डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट ,वरिष्ठ उद्योगपति, अध्यापक आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाओ से सभी को अवगत कराया और प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और उपस्थित प्रबुद्ध जनों से निवेदन किया कि आप प्रबुद्ध जन है, आप ही अन्य लोगो को जागरूक कर सकते है क्योंकि इस देश को सही दिशा देने में डॉक्टर, वकील, अध्यापक, इंजीनियर और उद्योगपतियों का एक विशेष योगदान रहता है।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की दसवी से पाँचवी इकोनॉमी है। देश में ही नहीं विदेश में भी पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा जाता है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है, देश विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर है। ज़िलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के संयोजक विनीत कातियान, रेणु गर्ग, कांति राठी, विपुल भटनागर विजय वर्मा एवं भूदेव सिंह ने भी किया।

कार्यक्रम में देवव्रत त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, सुषमा पुंडीर जिला महामंत्री, कैप्टन प्रवीण प्रधानाचार्य, पुरुषोत्तम क्षेत्रीय मंत्री, डॉक्टर एम के तनेजा, डॉ पीके कंबोज, आशु अरोरा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, गुड्डू बेदी, विशाल गर्ग, अचिन मित्तल, ललित माहेश्वरी, राहुल गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रिज भूषण शर्मा, फूलचंद प्रधानाचार्य, रोहित तायल, महेश आचार्य, मदन पाल, श्री गोपाल माहेश्वरी, सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रमोद मित्तल, , दिनेश पुंडीर मनमोहन वर्मा एडवोकेट, अमित वर्मा एडवोकेट ,अमित सैनी एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट ,अनुज कुमार एडवोकेट, सचिन वर्मा, नीरज डावर ,अनिल अरोरा, राजेंद्र कुमार,साधना, रक्षित नामदेव, शोभित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top