BJP ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी-कई राज्यों में नियुक्त किये

BJP ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी-कई राज्यों में नियुक्त किये
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव- 2024 खत्म होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर राज्य को लेकर चुनाव प्रभारिऊ की नियुक्तियां कर दी है।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी डिक्लेअर किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंप गई है, उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे बिप्लब कुमार देव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन दोनों राज्यों में इसी साल अक्टूबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी के तौर पर काम करने का जिम्मा सौपा गया है। जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी को नियुक्त किया गया है।



  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top