बोले BJP सांसद- किसान नहीं खालिस्तानी या आतंकी हैं आंदोलनकारी

बोले BJP सांसद- किसान नहीं खालिस्तानी या आतंकी हैं आंदोलनकारी

सीकर। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा ने आंदोलनकारियों को खालिस्तानी, आतंकी, दलाल बताया है। उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत पर भी जमकर तंज किये हैं।

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राजस्थान के सीकर में आंदोलनकारी किसानों पर कड़े प्रहार किये हैं। उन्होंने कहा कि जो आंदोलन कर रहे हैं वे किसान नहीं हैं। वे या तो खालिस्तानी हैं, या आतंकी हैं या दलाल हैं या फिर किसी राजनीतिक पार्टी के कुछ लोग हैं। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करते हुए कहा कि वे 2014 में हमारे प्रत्याशी के सामने लोकसभा चुनाव लड़े थे। उन्हें 9 हजार वोट भी नहीं मिले थे। जिस व्यक्ति को 9 हजार वोट भी न मिले हो, वह आज धरती तलाशने के लिए किसान का आंदोलन लेकर खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। वहीं से उक्त आंदोलन को पुश किया जा रहा है। यह राजनीतिक स्टंट के अलावा और कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाॅर्डर पर ही क्यों आंदोलन हो रहा है। क्या यूपी में किसान नहीं है, मध्य प्रदेश और हरियाणा में किसान नहीं हैं। वे तो आंदोलन नहीं कर रहे हैं। वे तो खेतों में किसानी कर रहे हैं। दिल्ली बाॅर्डर पर सिर्फ एक तमाशा हो रहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि कानून में काला क्या है, हम बताएं, हम उसे सफेद कर देंगे। लेकिन कोई बताता ही नहीं है कि बिल में काला क्या है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कुछ नहीं रह गया है। इसी के तहत सिर्फ तमाशा किया जा रहा है।



epmty
epmty
Top