ऑपरेशन लालटेन से बचाने को BJP को रखने पड़ रहे अपने MLA सुरक्षित

ऑपरेशन लालटेन से बचाने को BJP को रखने पड़ रहे अपने MLA सुरक्षित

पटना। ऑपरेशन लोटस के माध्यम से विपक्ष के विधायकों एवं सांसदों पर अपनी काकदृष्टि रखने वाली भारतीय जनता पार्टी को ऑपरेशन लालटेन से अपने विधायकों को बचाने के लिए कड़ी दौड़ धूप करनी पड़ रही है। ऐसा पहली बार होता दिखाई दे रहा है जब भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की नौबत तक पहुंच गई है।

दरअसल बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार का आगामी 12 फरवरी को विधानसभा के भीतर फ्लोर टेस्ट होना है। जिसके चलते सभी पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों की निगेहबानी बढ़ाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने ऑपरेशन लोटस से बचने के लिए अपने तभी 16- 17 विधायक हैदराबाद शिफ्ट कर दिए हैं।

उधर ऑपरेशन लोटस के माध्यम से विपक्ष के विधायको एवं सांसदों पर अपनी काक दृष्टि रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के सामने पहली बार अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर रखने की नौबत आ गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से 2 दिन पहले सभी विधायकों को बोधगया पहुंचने का निर्देश दिया है। 11 फरवरी तक सभी विधायक बोधगया में ही रहेंगे। 11 फरवरी की शाम भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक पटना वापस लौटेंगे।

सियासी जानकारों की ओर से भारतीय जनता पार्टी की इस कवायद को अपने विधायकों पर नजर रखने की दौड़ धूप करार दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पिछले दो दिनों से लगातार खुद बिहार में कैंप कर रहे हैं और वह रोजाना विधायकों की अपडेट ले रहे हैं।

epmty
epmty
Top