कुदाल लेकर पहुंची भाजपा- दर्जनों फिल्म स्टूडियो पर चला बुलडोजर

कुदाल लेकर पहुंची भाजपा- दर्जनों फिल्म स्टूडियो पर चला बुलडोजर

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत मलाड इलाके में सुसज्जित दर्जनों फिल्म स्टूडियो को बुलडोजर की सहायता से जमींदोज कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म स्टूडियो के जमींदोज होने पर जश्न मनाते हुए राज्य की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार पर इन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में सुसज्जित दर्जनों अवैध फिल्म स्टूडियो को जमींदोज कर दिया गया है। बुलडोजर की सहायता से ताश के पत्तों की तरह फिल्म स्टूडियो के ब्भरभराकर गिरने पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार पर कुदाल चलाते हुए कहां है कि सरकार के संरक्षण की वजह से ही आज बुलडोजर की सहायता से जमींदोज किए गए फिल्म स्टूडियो निर्मित किए गए थे। अब बृहन्मुंबई नगर निगम में राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के एक आदेश के बाद इन अवैध स्टूडियो के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है।

epmty
epmty
Top