BJP की OBC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

BJP की OBC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के 57 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें 15 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के.लक्ष्मण की ओर से शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के नामों का एलान किया गया है।

इनमें प्रमुख रूप से बिहार की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, असम सरकार में मंत्री अजंता नियोग, हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश यादव, गोवा सरकार के मंत्री मिलिंद नायक, हिमाचल सरकार की मंत्री सरवीन चौधरी, कर्नाटक के मंत्री श्रीनिवास पुजारी, उत्तर प्रदेश के मंत्री रमापति शास्त्री और ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दारा सिंह चौहान शामिल हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top