भाजपा ने की मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा- संतुलन के प्रयास

भाजपा ने की मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा- संतुलन के प्रयास

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संतुलन बनाए रखते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। गाजियाबाद और मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जगह मिली है। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में दो पद आये है।


शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फर्रुखाबाद के प्रांशु दत्त द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। औरैया की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। गोरखपुर के कामेश्वर सिंह के कंधों पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डाली गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। गोरखपुर के संजय गोंड को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मेरठ के बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा की गई मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिशें की गई है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में मोर्चा के दो अध्यक्ष पद आये हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top