महीने के पहले दिन मिली बड़ी राहत- गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

महीने के पहले दिन मिली बड़ी राहत- गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से महीने के पहले दिन आम जनता को राहत भरी खबर देते हुए गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83 रुपए 50 पैसे कम कर दिए गए हैं, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए कमी करने की जरूरत महसूस नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती करने का ऐलान किया गया है। 1 जून 2023 को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से निर्धारित किए गए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 83 रुपए 50 पैसे कम कर दिए गए हैं। मुख्य बात यह भी रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जरूरत महसूस नहीं की गई है।


देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी किए जाने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के अन्य हिस्सों में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा। दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए निर्धारित की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों को 1103 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम 1875 रुपए 50 पैसे निर्धारित किया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1725 रुपए देने होंगे चेन्नई में गैस कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1973 रुपए हो गई है।

epmty
epmty
Top