कांग्रेस को बड़ा झटका- थोक के भाव नेताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ

कांग्रेस को बड़ा झटका- थोक के भाव नेताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के हाथ पांव फूला दिए हैं। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तथा पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे पूर्व एमएलए के अलावा कई अन्य बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले मची भगदड़ के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं थार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया एवं भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने राज्य मुख्यालय स्थित भाजपा के दफ्तर में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जानकारी मिल रही है कि पिछले काफी दिनों से सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं के साथ बातचीत चल रही थी, जिसे आज मूर्त रूप दिया गया है।

epmty
epmty
Top