भगवंत मान ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

भगवंत मान ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

चंडीगढ़। पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम सचिवालय पहुंचे और अपना कार्यभार संभाल लिया।

उनके सचिवालय पहुंचने से पहले मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवाडी और पुलिस महानिदेशक पहुंच गये। सचिवालय पहुंचने पर नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और गार्ड आफ आनर दिया गया।

कार्यभार संभालने के लिये मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवाडी उन्हें सीएम कुर्सी तक ले गये। इस मौके पर उनके नये प्रधान सचिव वेणु प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अधिकारियों से बैठक करेंगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top