प्रशासन ने असामाजिक तत्वों की अवैध संपत्तियों को ढहाया

प्रशासन ने असामाजिक तत्वों की अवैध संपत्तियों को ढहाया

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस और प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा आलोट नागेश्वर रोड और विक्रमगढ में असामाजिक तत्वों की अवैध सम्पत्तियों को ढहा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कल आलोट नागेश्वर रोड पर शकील कबाडी द्वारा करीब 8 हजार वर्ग फीट भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माणों को तोडा गया। शकील कबाडी एक आदतन अपराधी है और उस के खिलाफ 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। अवैध निर्माण कर शकील कबाडे की दुकान, मुर्गा अण्डा चिकन इत्यादि बेचने का काम करता था।

दो दिन पूर्व विक्रमगढ में असामाजिक तत्वों द्वारा कई निजी एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। इनके विरुद्ध लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और अवैध गुमटियों को बुलडोजर चला कर तोडा गया।



epmty
epmty
Top