पोहा खाने के बाद लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार

पोहा खाने के बाद लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहिकवारा मे संचालित नवोदय आवासीय विद्यालय के लगभग एक दर्जन बच्चे आज सुबह नाश्ते में पोहे के सेवन के बाद बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के नाश्ते मेे पोहा खाने के बाद बच्चों को उल्टी की शिकायत हुयी। इसके बाद बच्चों को नागौद स्थित अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल बच्चे स्वस्थ हैं। उनके अस्वस्थ होने की वजह एकदम साफ नहीं हो पायी हैै। लेकिन आशंका है कि विषाक्त खाद्य सामग्री के कारण बच्चे अस्वस्थ हुए। वहीं नागौद के विधायक नागेंद्र सिंह ने पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।

वार्ता

epmty
epmty
Top