CM के बंगले का रेनोवेशन करने वाले 3 इंजीनियर सस्पेंड- बढ़ाकर दिखाई...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के रिनोवेशन में लगे सामान की कीमत कई गुना बढ़ाकर दिखाने वाले सेंटर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के रिनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं में शामिल तीन इंजीनियरों को सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।
इन इंजीनियर ने रिनोवेशन के काम में जुटे चार अन्य लोगों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर मोडिफिकेशन के नाम पर कई नियमों का उल्लंघन करते हुए रिनोवेशन में लगे सामान की लागत भी बढ़ा चढ़ा कर बताई थी।
सस्पेंड किए गए इंजीनियरों में प्रदीप कुमार परमार, अभिषेक राज एवं अशोक कुमार राजदेव शामिल है। विभाग की ओर से बर्खास्त किए गए इंजीनियरों का साथ देने वाले चार अन्य लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।