आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 अगस्त)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 अगस्त)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1600: अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1666: शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1919: अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949: भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960: स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।

1964: संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966: तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।

1973: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977: सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978: ईरान के सिनेमाघर में आग लगने से 422 लोगों की मौत।

1999: भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005: श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007: अंतरिक्ष स्टेशन पर गए मिशन एंडेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

2008: पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय तथा एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाकिस्तान को लेकर व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।

2009: नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के लिए रवाना हुये।

2009: ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।

2010: अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।

2013: बिहार के धमरा घाट में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 37 लोग मारे गए।

वार्ता

epmty
epmty
Top