आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 25)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 25)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: -


1351 - सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई।

1768 - ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।

1819 - स्‍कॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन।

1903 - ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।

1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1921 - अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

1957 - भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।

1963 - तत्कालीन सोवियत रूस के नेता जोसेफ स्टालिन के 16 विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977 - सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।

1997 - मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

2003 - स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप केप केनवरल, फ्लोरिडा में शुरू किया।

2006 - पूर्व यूक्रेनी प्रधानमंत्री पाव्‍लो लाज़रेंको काले धन को वैध, तार धोखाधड़ी, और जबरन वसूली के लिए संघीय जेल में नौ साल की सजा हुई।

2011 - श्रीलंका सरकार ने लिट्टे से संघर्ष शुरू होने के बाद देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस ले लिया।

2012 - वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।

2012 - चंद्रमा पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top