आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 अगस्त)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 अगस्त)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: -

1600- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज 'हेक्टर' सूरत के तट पर पहुंचा।

1690- कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।

1814- ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग लगाई।

1891- थॉमस एडिसन को काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट मिला।

1914- प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954- ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या की।

1969- वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।

1974- फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।

1991- सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन स्वतंत्र देश बना।

1993- पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995- उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।

1999- पाकिस्तान ने करगिल अभियान के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ सैनिकों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000- बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सजा।

2006- अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो को ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2011- एप्पल इंक के सीईओ स्टीव जॉब्स ने अपने पद में इस्तीफा दिया

2014- हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।

2015- अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

वार्ता

epmty
epmty
Top