आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 अगस्त)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 अगस्त)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1519: पनामा शहर बनाया गया।

1854: ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

1886: भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन।

1947: भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली।

1947: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1947: रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।

1950: भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए।

1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972: पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।

1982: राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत

1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण।

2004: लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।

2008: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

वार्ता

epmty
epmty
Top