आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 अगस्त)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 अगस्त)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।

1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।

1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।

1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1964 :दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।

1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।

1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

वार्ता

epmty
epmty
Top