आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 01 अगस्त)

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 01 अगस्त)

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।

1914: प्रथम विश्व युद्ध शुरू।

1916: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1920: विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन

1932: जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।

1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना।

1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।

1975: दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

1995: हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।

2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2008: गौतमी स्प्रेस के कई डिब्बों में आग लगी, 32 लोगों की मौत।

2016: बंगलादेश में आत्मघाती हमलों के विरोध में एक लाख से अधिक छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई

वार्ता

epmty
epmty
Top