आज का इतिहास- इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा की थी शुरु

आज का इतिहास- इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा की थी शुरु
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 04 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1665 - मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1781 - स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।

1888 - गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।

1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

2000 - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोगों की मौत।

2001 - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

2005 - लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

2006 - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।

2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।

2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।

2012 - पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top