आज का इतिहास- भारत के राष्ट्रपति का हुआ था निधन

आज का इतिहास- भारत के राष्ट्रपति का हुआ था निधन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1524 - जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।

1875 - सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का आविष्कार किया।

1895 - जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।

1899 - कलकत्ता (अब कोलकाता) को पनबिजली मिली।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 - सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 - भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन।

1977 - स्वतंत्रत पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया।

1983 - भारत ने एसएलवी-3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया।

1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर लौटा।

2003 - भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का 55 वर्षों बाद गठन।

2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।

2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।

2008 - भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

2014 - प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।

2019 - जेट एयरवेज के विमान ने अपनी आखिरी उड़ान भरी। इसके बाद कंपनी की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गईं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top