आज का इतिहास- जमीन धंसने से एक हजार लोगों की मौत

आज का इतिहास- जमीन धंसने से एक हजार लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1748- नमकों पर शोध करने वाले फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म।

1791- दुनिया का पहला रविवार का अखबार द ऑब्ज़र्वर लंदन में प्रकाशित हुआ।

1796- बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त हुए।

1829- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।

1833- आर्थर तप्पान द्वारा फिलाडेल्फिया में अमेरिकी एंटी-स्लेवरी सोसाइटी गठित की गयी।

1859- मेकटेब-ए मुल्कियाय स्कूल ओटोमन साम्राज्य में स्थापित किया गया।

1860- गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि पाने वाले पहले भारतीय थे।

1881- लॉस एंजिल्स टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित।

1910- हिन्दी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म।

1919- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म।

1952- इंग्लैंड में कोहरे की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की मौत।

1963- अभिनेता जावेद जाफ़री का जन्म।

1967- देश के पहले रॉकेट 'रोहिणी आरएच 75' का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

1996- अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफाउंडर' प्रक्षेपित किया।

2004- पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2006- फिलीपींस के एक गाँव में तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की मौत।



वार्ता

epmty
epmty
Top