आज का इतिहास

आज का इतिहास
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1508- मुगल शासक हुमायूं का जन्म।

1527- चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।

1756 - सेंट पैट्रिक दिवस पहली बार न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया।

1769 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।

1782 - मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।

1824 - 1824 की एंग्लो-डच संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1943 - विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन के उपयोग से विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया जो असफल रहा।

1958 - अमेरिका के वैनगार्ड 1 उपग्रह को प्रक्षेपित किया।

1959 - बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।

1962 - भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का हरियाणा के करनाल में जन्‍म।

1969 - गोल्डा मेयर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।

1989 - जाने-माने राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

1990 - बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्‍म।

1992 - दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, रंगभेद के नियम को खत्म कर दिया गया।

1996 - क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

2004 - नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।

2011 - ब्रिटेन के अभिनेता माइकल गॉफ़ का निधन।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top