आज का इतिहास- भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास- भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1858: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हुआ।

1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।

1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।

1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।

1990: ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मोर गए थे।

1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।

1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।

2005: रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

वार्ता

epmty
epmty
Top