आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1545 अंग्रेजी युद्धपोत मैरी रोज सॉलेंट की लड़ाई के दौरान पोर्ट्समाउथ के बाहर डूब गया।

1702 किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।

1702 राजा चार्ल्स बारहवीं ने स्वीडिश सैनिकों पर कब्जा किया।

1763 बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।

1860 पहला रेलवे कैनसस तक पहुंचाया गया।

1870 फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1900 फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली ​थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी ​थी।

1903 फ्रांसीसी साइकिल चालक मौरिस गारिन ने पहला टूर डी फ्रांस जीता।

1926 फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

1961 पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।

1963 जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।

1967 अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये 'एक्सप्लोरर-35' लांच किया।

1969 भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।

1979 निकारगुआ की जनता की क्रान्ति सफल हुई।

1980 तुर्की के पूर्वप्रधान मंत्री निहट एरीम को इस्तांबुल में दो बंदूकधारियों ने जान से मार दिया।

1997 आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने उत्तरी आयरलैंड में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने 25 साल के अभियान को समाप्त करने के लिए स्थायी रूप से अपने युद्धविराम को फिर से शुरू किया।

2003 रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2008 अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

2011 ईरान ने घोषणा की कि उसने यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए तेजी से परमाणु सेंट्रीफ्यूज स्थापित किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top