आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1223- फिलिप द्वितीय की मौत के बाद उनका बेटे लुई फ्रांस का राजा बना।

1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

1789- फ्रांस में क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान जनता ने बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर कब्जा कर उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।

1850- मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।

1853- न्यूजीलैंड में पहली आम चुनाव हुए।

1861- कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।

1914- पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।

1927- हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।

1937- अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्म।

1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951- सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।

1965- मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप फोटो लीं।

1969- जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1969- अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने पांच सौ, हजार, पांच हजार तथा दस हजार डॉलर के नोटों को बंद किया।

1972- तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1987- ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।

1991- इराक से ब्रिटिश सेना की वापसी।

1996- अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।

2008- नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।

2014- ब्रिटेन के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015- नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

वार्ता

epmty
epmty
Top