आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।

1803- राजा राम मोहन राय और एलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।

1882- रूस में ट्रेन के पटरी से उतरने से 200 लोगों की मौत हो गई।

1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र 'संजीवनी' ने पहली बार ब्रिटिश सामान के बहिष्कार का सुझाव दिया।

1929- जतिन्द्र नाथ दास ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।

1977- जनता पार्टी सरकार ने 'भारत रत्न सहित' अन्य नागरिक सम्मान देना बंद किया। तीन साल के बाद इन्हें दोबारा शुरू किया गया।

1998- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का पहला ए.टी.पी. ख़िताब जीता।

2000- फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।

2004- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत संबंधों की इच्छा जताई।

2006- परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।

2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तीन बम धमाकों से दहली।

2014- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया है।

2014- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के महाभियोग के लिए राजनीतिक विरोधियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार किया।

2016- ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे प्रधानमंत्री चुना।

वार्ता

epmty
epmty
Top