आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास -भारतीय एवं विश्व की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1483: रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने।

1770: सेस्मे की लड़ाई - रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।

1785: अमेरिका के लिए पैसा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।

1849: फ्रेडरिकिया की लड़ाई - डेनिश सेना ने प्रशिया सेना को धराशायी किया जिसके बाद 1864 तक प्रशियाई / डेनिश युद्ध समाप्त हुआ।

1854: जैक्सन ने मिशिगन में अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया।

1885: लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।

1906: दूसरा जिनेवा सम्मेलन पूरा हुआ।

1923: सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना।

1931: बिली बर्क ने यू.एस. ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।

1944: महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार 'राष्ट्रपिता' के नाम से संबोधित किया।

1959: वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।

1961: मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोगों की मौत।

1964: अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

2002: अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की काबुल में हत्या कर दी गई।

2005: मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।

2006: भारत-चीन के बीच 1962 के युद्ध के 44 वर्ष बाद नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।

2008: दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

2008: 115वें विंबलडन महिला टेनिस: वीनस विलियम्स ने सेरेना विलियम्स को (7-5 6-4) हराया।

2009: जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2013: नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला कर 42 लोगों की हत्या कर दी।

वार्ता

epmty
epmty
Top